फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ADM angry over lack of cooling facilities in cowshed

Auraiya News: गोशाला में ठंड के इंतजाम न मिलने पर एडीएम नाराज

Sun, 17 Dec 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
ADM angry over lack of cooling facilities in cowshed
औरैया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने नगर पंचायत बिधूना का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत की किशोरगंज गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अधिकारी को दो दिन के अंदर तिरपाल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कार्यालय में अपर जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण किया। कार्यालय में जन समस्याओं के निराकरण के लिए टोल नंबर न लिखा होने पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और नगर पंचायत कार्यालय में जगह-जगह टोल नंबर लिखवाने व प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश ईओ को दिए। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत की 144 दुकानों में 63 का अनुबंध समाप्त हो गया है। अपर जिलाधिकारी ने दुकानों का अनुबंध नियमानुसार कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत की किशोरगंज स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर गोवंशों के सर्दी से बचाव के इंतजाम न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी विकास कुमार को दो दिन के अंदर तिरपाल, अलाव आदि के प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed