{"_id":"6a6112440b0be5eef7072f78","slug":"adhikar-morcha-submits-memorandum-protesting-lathi-charge-on-students-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148537-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिकार मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो -27- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारी। स्रोत:संगठन
- फोटो : सांकेतिक
औरैया। नीट में कथित पेपर लीक के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है।
बुधवार को जिलाध्यक्ष विमल पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने तहसील में एसडीएम ब्रम्हानंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति एवं भारत सरकार को संबोधित है।
ज्ञापन में कहा गया कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में धांधली देश की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और लाखों युवाओं के भविष्य पर गंभीर चोट है। जिला प्रवक्ता अंजुल चौबे ने कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज पूरी तरह से असंवैधानिक है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला महामंत्री आरती नंदन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल अवस्थी व शशिकांत, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कांति भदौरिया, अरविंद त्रिवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडे, आयुष मौजूद रहे। (संवाद)
-- --
बिना अनुमति के धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
दिबियापुर। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे लोगों को लाठियों से घायल करने के विरोध में बुधवार को बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य अर्पित यादव भी जिला मुख्यालय ककोर में बैनर लगाकर धरना पर बैठ गए। जैसे ही भनक अधिकारियों को लगी तो धरने पर बैठे अर्पित यादव से धरना देने की अनुमति मांगी गई पर परमिशन न होने से वह दिखा नहीं पाए।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और बैनर को हटवाकर जिला पंचायत सदस्य को अपने साथ थाने ले आई। चौकी इंचार्ज आनंदी कुमारी ने बताया कि बिना परमिशन के धरना पर बैठे जिला पंचायत सदस्य अर्पित यादव पर शांतिभंग की कार्रवाई हुई है। (संवाद)