फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ADG Anupam Kulshrestha inspected Auraiya Police Line and Sadar Kotwali

औरैया में ADG का बड़ा बयान: कहा- साइबर अपराधी हैं डिजिटल दुनिया के आतंकवादी, गैंगेस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई

Fri, 05 Jun 2026 09:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 09:40 PM IST
सार

औरैया दौरे पर आईं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने साइबर अपराधियों को डिजिटल दुनिया का आतंकवादी बताते हुए उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने साइबर शिकायतों के निस्तारण में जिले की उपलब्धि की सराहना की और पुलिस कार्यों का निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
ADG Anupam Kulshrestha inspected Auraiya Police Line and Sadar Kotwali
शिकायतों के निस्तारण में औरैया अव्वल - फोटो : यूपी पुलिस

विस्तार

औरैया जिले के दौरे पर आईं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने साइबर अपराधियों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें साइबर दुनिया का आतंकवादी करार दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बढ़ते साइबर अपराधों और शातिर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब बेहद सख्त हो चुकी है। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन




एडीजी ने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर बरती गई मुस्तैदी का ही नतीजा है कि जिला साइबर शिकायतों के समाधान में पूरे उत्तर प्रदेश में पहले पायदान पर है। एडीजी ने इस बड़ी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराधी अक्सर एक ही तरह के अपराध को बार-बार दोहराते हैं, इसलिए इन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर इनकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले एडीजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारी नेता बबलू बाजपेयी सहित अन्य व्यापारियों से सीधा संवाद किया। व्यापारियों ने पुलिस की मौजूदा कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एडीजी निर्माणाधीन पुलिस लाइन पहुंचीं और वहां चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह सदर कोतवाली पहुंचीं, जहां उन्होंने आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के नए कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। इस खास मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कानून व्यवस्था और प्रबंधकीय कार्यों के लिए कोतवाल राजकुमार सिंह को आईएसओ प्रमाणित पत्र भी सौंपा। पुलिस के अनुसार कानपुर परिक्षेत्र में यह पहली कोतवाली है, जिसे आईएसओ प्रमाण पत्र मिला। इस दौरान डीआईजी हरीश चन्दर, एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed