{"_id":"654fcaa251549e7c3407cf44","slug":"additional-roadways-buses-will-run-during-the-festival-auraiya-news-c-211-1-aur1001-5183-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: त्योहार पर दौड़ेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: त्योहार पर दौड़ेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें
Sun, 12 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
औरैया। त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएंगी। दीपावली त्योहार पर रोडवेज कर्मियों के लिए विभाग ने प्रोत्साहन योजना लागू की है। मानक पूरा करने वाले कर्मचारी पुरस्कृत होंगे।
त्योहार बाद वापस रवानगी करेंगे। ऐसे में रोडवेज की बसें काफी हद तक यात्रियों का सफर सहूलियत भरा करने के लिए रात-दिन सड़क पर दौड़ेंगी। रूटों पर यात्रियों का लोड देखते हुए अतिरिक्त बसें भी दौड़ाई जाएंगी। ऐसे में लगातार सेवाएं देने वाले डिपो के कर्मचारियों के लिए निगम स्तर से प्रोत्साहन स्कीम लागू कर दी गई है। 10 से 20 नवंबर तक होने वाले बसों के विशेष संचालन के दौरान समीक्षा के आधार पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारी नगद पुरस्कृत होंगे।
10 दिन के बसों के विशेष संचालन के दौरान तीन हजार किलोमीटर का सफर तय करने वाले बसों के चालक व परिचालकों को 3500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 3300 किलोमीटर का सफर तय करने वाले चालक-परिचालकों को 4400 रुपये का नगद भुगतान किया जाएगा। अतिरिक्त बस चलने पर 55 पैसे के हिसाब से प्रति किलोमीटर देय होगा। इसके अलावा कार्यशाला के कर्मचारियों के लगातार 10 दिन ड्यूटी देने पर 1500 रुपये नगद दिए जाएंगे। वहीं 11 दिन लगातार सेवाएं देने पर 1800 रुपये का पुरस्कार देने का प्रावधान निगम की ओर से किया गया है। शनिवार को एआरएम की अध्यक्षता में डिपो प्रतीक्षालय में कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन
एआरएम अपर्णा मीनाक्षी व वरिष्ठ लिपिक आरएन दुबे ने कुछ कर्मचारियों को सम्मानित किया। मिठाई भी वितरित की गई। इसके अलावा प्रोत्साहन स्कीम की जानकारी दी गई। रूट पर यात्रियों का लोड बढ़ने की स्थिति में डिपो में बनाए गए कंट्रोल रूम में सूचना देने के लिए चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पांच रूटों पर अतिरिक्त बसें
डिपो के बेड़े में 70 बसें शामिल हैं। रूटों पर यात्रियों के लोड फैक्टर के अनुसार बसों का संचालन इन दिनों बढ़ा जा रहा है। शनिवार को पांच रूटों पर सामान्य दिनों के मुकाबले अतिरिक्त बसें दौड़ाई गईं। इसमें कानपुर-आगरा, बिधूना-कानपुर, मैनपुरी-एटा-अलीगढ़, औरैया-बरेली, औरैया-लखनऊ पर दो-दो अतिरिक्त बसें चलीं। फिलहाल चालक-परिचालकों से मिलने वाले यात्रियों के लोड की जानकारी के अनुसार बस संचालन की व्यवस्था अपनाई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
बसों का संचालन बेहतर ढंग से त्योहार पर हो इसके लिए प्रोत्साहन योजना को लागू किया गया है। 10 से 20 नवंबर तक बसों का विशेष संचालन कराया जाएगा। इस दौरान बेहतर काम देने वाले कर्मचारियों को चिहिन्त कर उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।
अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो, औरैया।