{"_id":"610594f58ebc3e09361b41c7","slug":"ad-check-oxygen-plant-work-auraiya-news-knp6435689129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक ने पीकू वार्ड का निरीक्षण तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक ने पीकू वार्ड का निरीक्षण तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अपर निदेशक कानपुर ने शनिवार को चिचौली स्थित 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पीकू वार्ड और वहां लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियां देखीं। पीएम केयर फंड से बन रहे आक्सीजन प्लांट की धीमी प्रगति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। तीसरी लहर को देखते हुए व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
अपर निदेशक कानपुर डॉ. जेके मिश्रा ने ऑक्सीजन प्लांट का काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। पीकू वार्ड में बेड, मशीनों, दवाओं व उपकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में तीसरी लहर आने के संकेत हैं। इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी और चिकित्सक पर कार्रवाई तय है। सीएमएस डॉ. कुलदीप कुमार यादव ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। मरीज आते ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी मौजूद रहे।