{"_id":"577d511f4f1c1bd2707f9b72","slug":"active-on-social-media-the-mla-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए विधायकी के दावेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए विधायकी के दावेदार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां विभिन्न राजनीतिक दलों ने बूथ से लेकर विधानसभा स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बिगुल फूंक रखा है। वहीं विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में विधायकी के दावेदारों ने क्षेत्र के साथ सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में सक्रिय दावेदारों की संख्या सबसे अधिक भाजपा नेताओं की है।
भाजपा में टिकट के दावेदारों की सबसे अधिक होड़ मची हुई है। टिकट के दावेदार इस समय अखबारों में विज्ञापनों एवं वाल पेटिंग को सबसे अधिक तरजीह दे रहे हैं। इसके बाद अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रमुख दावेदार पर्सनल फेसबुक अकाउंट के साथ ही फैन फेसबुक पेज भी संचालित कर रहे हैं। दावेदार इन पेज के माध्यम से अपने प्रतिदिन के क्रियाकलापों को फोटो के माध्यम से दर्शाते हैं। भाजपा में विधायकी के दावेदार गिरीश तिवारी पर्सनल अकाउंट के साथ गिरीश तिवारी पॉलीटिशियन पेज संचालित कर रहे हैं। उन्होंने वाल पेंटिंग भी कराई है।
दूसरे दावेदार लाखन सिंह राजपूत पॉलीटिशियन पेज संचालित कर रहे हैं। उनका पर्सनल अकाउंट भी है। तीसरे दावेदार अवनीश विक्की जयहिंद अपने पर्सनल अकाउंट के जरिए लोगों को अपने प्रतिदिन के क्रियाकलापों से अवगत करा रहे हैं। चौथे दावेदार अजय सिंह चौहान ने तो बकायदा हिंदी में अजय सिंह चौहान दावेदार विधानसभा 203 दिबियापुर औरैया यूपी के नाम से फेसबुक पर पर्सनल ब्लॉग बना रखा है। पांचवें दावेदार राकेश पाल ने वाल पेटिंग के साथ फेसबुक राकेश पाल बीजेपी के नाम से कम्युनिटी पेज संचालित कर रखा है। यहां बता दें कि दिबियापुर विधानसभा के लिए अभी तक केवल बहुजन समाज पार्टी ने ही विधिवत प्रत्याशी की घोषणा की है। बसपा के घोषित प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी फेसबुक एकाउंट के साथ रामकुमार अवस्थी नाम से कम्युनिटी फेसबुक पेज का संचालन कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस अभी पीछे हैं।