फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken on negligence in paddy purchase

धान खरीद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in paddy purchase
औरैया। जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। क्रय केंद्रों पर प्रभारियों की बेरुखी से किसान मायूस हैं। यहीं कारण है कि दो दिनों से केंद्रों पर धान की अवाक कम है। जिसको लेकर अधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने व लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 830 किसानों से 4560 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। पीसीएफ के कुछ केंद्रों पर किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों को दिक्कत न हो, इसके लिए डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी अजीतमल और दिबियापुर क्रय केंद्र पर स्थिति नहीं सुधर रही है। किसानों को धान की तौल कराने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एडीएम रेखा एस चैहान ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशू शेखर चौबे को निर्देश दिए हैं कि केंद्रों पर केंद्र प्रभारी लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी सूची बनाकर उन्हें उपलब्ध कराई जाए। सुधार न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को औरैया मंडी समिति में गिनेचुने किसान ही नजर आए। किसान प्रेमनारायण ने बताया कि मंडी समिति में 70 क्विंटल धान बेचा है। अधिकारी मनमानी करते हैं। तौल और टोकन के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है। जिससे किसान परेशान होते हैं।

जिन क्रय केंद्रों पर धान खरीद तेजी से नहीं हो रही है। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। अभी निरीक्षण के साथ केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी सुधार न हुआ तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सुधांशू शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed