फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken against minor drivers now

नाबालिग वाहन चालक होंगे अब अधिकारियों के निशाने पर

Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against minor drivers now
औरैया। वाहन चलाने के शौकीन नाबालिगों के लिए अब परिवहन विभाग सख्त रुख अपनाने वाला है। इसके लिए शासन ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिले के विभागीय अधिकारियों के अनुसार वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) वीके सिंह ने जिले के विभागीय अधिकारियों को एक पत्र जारी कर निर्देश जारी किया है। इस पत्र के मिलने के बाद परिवहन अधिकारियों ने वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ शीघ्र अभियान छेड़े जाने की बात कही है। पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही नियमों का पालन कराने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर विशेष रूप से वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी हुए हैं। बताया कि अब विशेष रूप से वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिगों को निशाने पर लिया जाएगा। बताया कि अभी तक वाहन चलाते समय नाबालिगों के पकड़े जाने पर उनके साथ नरमी से पेश आया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ जुर्माने के अलावा भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed