{"_id":"61aa60fc4b235f205d39029e","slug":"action-auraiya-news-knp667532771","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत महाविद्यालय में अव्यवस्थाएं देख भड़के डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत महाविद्यालय में अव्यवस्थाएं देख भड़के डीआईओएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय का डीआईओएस ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां ही खामियां नजर आईं। पंजीकृत 100 छात्रों में मात्र एक छात्र ही उपस्थित मिला। वहीं, परिसर में चारों ओर गंदगी मिली। छात्रों के स्कूल में न होने और गंदगी पर डीआईओएस ने नाराजगी जताई। छात्र संख्या कम होने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षण चंद्रशेखर मालवीय शुक्रवार को संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल करने के साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर देखा। इसमें प्राचार्य समेत 11 शिक्षकों में 10 की उपस्थिति दर्ज पाई, लेकिन मौके पर शिक्षक कम दिखे। सभी शिक्षकों को मौके पर बुलाने के लिए कहा गया तो शिक्षक एक दूसरे की बगले झांकने लगे। अफसर का कड़ा रुख देख कुछ शिक्षकों ने मौके से नदारद लोगों को सूचना दी। इस पर कुछ देर बाद सभी शिक्षक पहुंच गए।
इसके बाद डीआईओएस ने कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र संख्या देखी तो चकित रह गए। विद्यालय में कक्षा नौ का केवल एक ही छात्र उपस्थित मिला। इस पर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई गई। महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी देख नाराजगी जताई। डीआईओएस ने शिक्षकों को स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करने, कक्षाओं को व्यवस्थित करने, छात्रों की संख्या बढ़ाने के के साथ समय से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देेश दिए।