फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

कायाकल्प टीम ने ऑनलाइन 50 शय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। प्रदेश स्तरीय कायाकल्प टीम ने मंगलवार को 50 शय्या जिला अस्पताल का ऑनलाइन निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं व अभिलेख भी देखे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कायाकल्प टीम के अधिकारियों ने लखनऊ से ऑनलाइन जुड़कर अस्पताल में कराए गए कार्यों को परखा। इससे पहले टीम के निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। सुबह से ही डॉक्टर व कर्मचारी यूनिफार्म में फिट नजर आए। निरीक्षण के दौरान मोबाइल के माध्यम से टीम ने अस्पताल के सभी वार्डों की लाइव स्थिति परखी।
विज्ञापन

साथ ही सीएमएस डॉ.लाखन सिंह से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। डॉ.प्रमोद कटियार से कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा की गई ड्यूटी की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने लैब का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लैब टेक्निशियन अखिलेश कटियार से आवश्यक सवाल किए। जिनका सही जबाव पाकर टीम भी संतुष्ट दिखी। इसके उपरांत टीम ने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों से अलग-अलग सवाल-जबाव किए। डॉ.शत्रुघन व डॉ.अमित पोरवाल ने टीम के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। इमरजेंसी वार्ड में रखे डस्टबिनों के संबंधों में भी पूछताछ की। लेबर रूम व स्टोर का भी निरीक्षण किया। चीफ फार्मासिस्ट सतपाल कटियार से दवाओं की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई देखने के साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर क्वालिटी मैनेजर सुभाष चंद्र, डॉ.सुनील पाल ने ऑनलाइन निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed