फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

आधारकार्ड बनाने में वसूली, संविदाकर्मी बर्खास्त

Mon, 09 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
अजीतमल। बीआरसी स्तर पर आधार कार्ड बनाने में धन उगाही पर तहसीलदार ने संविदाकर्मी राहुल यादव को बर्खास्त कर दिया है। डीएम को पत्र लिख शिकायतकर्ता ने आधार कार्ड बनवाने के तीन सौ व सुधार के दो सौ रुपये वसूलने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

शासन ने बीआरसी स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों के पंजीकृत छात्रों के आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए सुविधा मुहैया करवाई थी। लेकिन यहां छात्रों की जगह लोगों की भीड़ लगने लगी। संविदा पर काम करने वाला एक व्यक्ति लोगों से आधार कार्ड बनवाने के तीन सौ और संशोधन के 50 रुपये की जगह दो सौ रुपये वसूलने लगा। पीड़ित व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर डीएम को समस्या बताई। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार संध्या शर्मा ने जांच पड़ताल की। शिकायत सही पाए जाने पर संविदाकर्मी की सेवाए समाप्त कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed