{"_id":"5fa6e38d8ebc3eefb908b014","slug":"action-auraiya-news-knp5930728135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढाने के दिये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढाने के दिये निर्देश
विज्ञापन
औरैया। कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर की समीक्षा की, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम पाए जाने पर जानकारी ली। वाणिज्य कर अधिकारी ने बताया कि रिटर्न न आने एवं गेल से कम कर मिलने पर वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करें।
उन्होंने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन एवं परिवहन विभाग, वन आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी बैनामे सही मूल्य के स्टांप पर ही किए जाएं। आबकारी विभाग की वसूली लक्ष्य के सापेक्ष पूरी पाई गई। जिलाधिकारी ने सभी सब रजिस्ट्रार से कहा कि कम रेट अथवा फर्जी बैनामा बिल्कुल न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी को इस पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान चलाकर लेखपालों के माध्यम से सभी विरासत दर्ज करा ली जाए। कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए, जो लेखपाल लापरवाही बरतें उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। पट्टों का सत्यापन कराया जाए। एडीएम रेखा एस चौहान ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वह तहसील में समीक्षा कर वसूली में तेजी लाए। कोर्ट में तीन साल से लंबित पड़े पुराने मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। कहा कि विवादित, दाखिल खारिज, 122 बी के सभी मामलेे मेरिट के आधार पर निपटाए जाएं। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।