{"_id":"5f8dded08ebc3e9b8d707d7c","slug":"action-auraiya-news-knp589487531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर एसडीएम ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर एसडीएम ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान जा रहा है। इसमें घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम हटाने व जोड़ने के कार्य में बीएलओ लापरवाही कर रहे हैं। एसडीएम बिधूना राशिद अली खान ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई को कहा है।
एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय विमटामऊ उषा देवी, सुभानपुर प्रशांत सिंह, मोहम्मदाबाद राजकुमार, मढ़ादासपुर रजनीश कुमार, दोवामाफी अनूप कुमार (रोजगार सेवक), नगला बांस वंदना, बरौना खुर्द अरुण कुमार, अवंती बाई कन्या विद्यालय याकूबपुर के प्रमोद कुमार, गांधी इंटर कॉलेज ऐरवाटिकटा के विमल प्रताप सिंह (रोजगार सेवक), जनता इंटर कॉलेज बरौनाकला प्रतीक तिवारी, किसान विद्या इंटर कॉलेज दिलीपपुर राजीव कुमार व अन्य को इस कार्य के लिए बीएलओ बनाया गया है। पर, इन्होंने पुनरीक्षण कार्य शुरू नहीं किया है। कहा कि संबंधित विभाग के अफसरों को लापरवाह बीएलओ के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई व रिपोर्ट दर्ज करने को पत्र लिखा गया है।
एसडीएम ने बताया कि एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम सूची में बढ़ाने व जिन लड़कियों की शादी हो चुकी, उनके नाम सूची से प्रथक करने कार्य किया जाना है। लेकिन, कई बीएलओ ने अभी तक पुनरीक्षण सामग्री प्राप्त नहीं की है। बीएलओ को चेतावनी दी कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम, बीएसए, परियोजना निदेशक व संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।