{"_id":"5f7cb6498ebc3e9ba81b024d","slug":"action-auraiya-news-knp5869200105","type":"story","status":"publish","title_hn":"184 में सात का हुआ मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
184 में सात का हुआ मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। मंगलवार को सदर और बिधूना तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अजीतमल के कोरोना संक्रमित होने के चलते वहां संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया जा सका। सदर और बिधूना तहसील में 184 शिकायती पत्र आए। इसमें मात्र सात शिकायतों का निस्तारण ही हो सका।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का शुभारंभ एडीएम रेखा एस चौहान किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम के प्रमुख सचिव के निरीक्षण में जाने के बाद एसडीएम सदर रमेश यादव और तहसीलदार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में 130 शिकायतें आईं, जिसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
बिधूना तहसील में एसडीएम राशिद अली की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 54 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 31, पुलिस विभाग से संबंधित 13, कल्याण विभाग संबंधी तीन, खाद्यान्न संबंधी दो, अन्य विभाग से संबंधित पांच शिकायतें आईं। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार गौतम सिंह, नायब तहसीलदार वंदना कुशवाहा आदि अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना।