{"_id":"5f5e52498ebc3e5fa12aaaba","slug":"action-auraiya-news-knp582465929","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ बिधूना करेंगे ग्राम पंचायत निवादा धांधू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ बिधूना करेंगे ग्राम पंचायत निवादा धांधू की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत निवादा धांधू में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीडीओ ने बीडीओ बिधूना को जांच कर सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर शौचालय निर्माण में प्रधान व सचिव पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत निवादा धांधू में बेस लाइन व छूटे लाभार्थियों के सर्वे के हिसाब से लगभग 30.48 लाख रुपये की लागत से 354 शौचालयों का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने मिलकर बामुश्किल 70 शौचालयों का ही निर्माण कराया है। अधिकांश शौचालय अधूरे पड़े हैं। वहीं पुराने शौचालयों की मरम्मत कर उनकी जिओ टैगिंग करा दी गई। इसकी शिकायत उन लोगों ने पिछले दिनों चौपाल के दौरान सांसद डॉ. राम शंकर कठेरिया से की थी।
ग्रामीणों ने बीते दिनों कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीडीओ को शिकायती पत्र देकर मामले की की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की थी। इस खबर को अमर उजाला ने पांच सितंबर के अंक में प्रमुखता से छापी थी। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव को ग्राम पंचायत निवादा धांधू के शौचालय प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।