{"_id":"5f4e91278ebc3e53365c0bf7","slug":"action-auraiya-news-knp580154311","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मारे छापे, डॉक्टर अस्पताल बंदकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मारे छापे, डॉक्टर अस्पताल बंदकर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। कस्बा और आसपास क्षेत्र में चल रहे चार प्राइवेट अस्पतालों पर उपजिलाधिकारी एवं सीएचसी अधीक्षक की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ अस्पतालों में डॉक्टर ताला डालकर भाग गए। वहीं, कागज न दिखा पाने पर एसडीएम ने अस्पताल संचालकों को नोटिस थमाया।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी रमापति एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल की टीम ने कस्बा अजीतमल में ब्लॉक रोड पर स्थित प्राची नर्सिंग होम, फफूंद रोड बाबरपुर पर स्थित बाला जी क्लीनिक एवं कस्बा अटसू में बिरूहूनी रोड पर स्थित एक क्लीनिक तथा अछल्दा रोड पर स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। डाक्टर कागज नहीं दिखा सके, इस पर सभी को नोटिस जारी किया गया है। कई डॉक्टर छापा मारने की खबर लगते ही क्लीनिक में ताला लगाकर भाग गए। उपजिलाधिकारी अजीतमल रमापति ने बताया कि बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि दो दिन पहले 50 शय्या जिला अस्पताल के सामने और जालौन चौराहे के पास स्थित दो प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला समेत दो लोगों की मौत होने से उनके परिजनों ने खासा हंगामा किया था। इस पर दोनों को सील करने की कार्रवाई की गई थी।