{"_id":"5f455fc18ebc3e294b1b59cd","slug":"action-auraiya-news-knp578824753","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
औरैया। यूरिया खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार के पोर्टल पर बड़ा मामला प्रकाश में आया था। इसमें जिले के 20 ऐसे किसान चिंह्ति किए गए थे, जिन्होंने काफी तादाद में खाद की बोरियां खरीदी थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने प्रथम दृष्टया 13 खाद की दुकान के संचालकों को दोषी मानते हुए दुकानों को निलंबित कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। किसानों की जमीन संबंधी जांच अभी चल रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि सभी जिलों में एक अप्रैल 2020 से 31 जुलाई 2020 के बीच किसानों द्वारा सर्वाधिक यूरिया खाद खरीदी गई थी। ऐसे जनपद के 20 किसानों की जांच की सूची जारी की थी। जिसमें औरैया जिले की भी सूची जारी की गई। सूची में ऐसे किसान थे, जिन्हें 1109 से लेकर 84 यूरिया की बोरी का आवंटन किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल से उपलब्ध कराए गए 20 किसानों की सूची में 13 दुकानों को चिंह्ति किया गया है, जिनसे 20 किसानों को खाद खरीदी गई दिखाई गई है। जिन्हें प्रथम दृष्टया दुकानदारों को दोषी पाया गया है, जिनकी दुकानें निलंबित कर दी गई हैं।
निलंबित होने वाली दुकानें
आशीष खाद भंडार बल्लापुर, पीसीएफ दिबियापुर, पीसीएफ ताजपुर, आदित्य खाद भंडार सराय अवावर, आजाद कुमार वर्मा खाद भंडार सहार, लाल सिंह यादव खाद भंडार सहार, अमित-अतुल खाद भंडार औरैया, ओम साहू खाद भंडार हरचंदपुर, कृषि सेवा केंद्र कुदरकोट, कृषक सेवा केंद्र रुरुगंज, द्विवेदी खाद भंडार पुर्वा जैन, साधन सहकारी समिति, तिवारी कृषि सेवा केंद्र सहार हैं।
विज्ञापन
---