{"_id":"5f2862588ebc3e63b956f1e4","slug":"action-auraiya-news-knp574897745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में गंदगी देखकर भड़़के एसडीएम, दुकानदार का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में गंदगी देखकर भड़़के एसडीएम, दुकानदार का काटा चालान
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। संक्रमित बैंक कर्मी के संपर्क में आए छह लोग एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित निकले। इसके बाद कस्बे के बाजार में बने हॉटस्पॉट का एसडीएम सदर रमेश यादव ने निरीक्षण किया। बाजार में गंदगी देखकर एक दुकानदार का चालान भी काटा।
फफूंद के मुख्य बाजार से सटे मोहल्ला बरकीटोला निवासी एक बैंक कर्मी कानपुर देहात के माती में हुई जांच में कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कर्मी के संपर्क में आए लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट में छह लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने पर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। साथ ही रविवार को तिराहा चमनगंज से होकर मुख्य बाजार थाना रोड बरकी टोला तक बेरिकेडिंग करा दी गई। सोमवार दोपहर एसडीएम सदर रमेश यादव ने कस्बे के हॉटस्पॉट इलाके में जाकर निरीक्षण किया।
हॉटस्पॉट क्षेत्र से सटे हुए मुख्य बाजार में गंदगी का ढेर लगा देखकर एसडीएम रमेश यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही गल्ला मंडी में सिलाई और कपड़े की दुकान किये मोहम्मद इरशाद पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालान कटवाया। साथ ही हिदायत दी कि कोई भी दुकानदार गंदगी न फैलाए। अन्यथा की दशा में सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत कर्मियों को हॉटस्पॉट इलाके व नजदीकी बाजार में बराबर सेनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत की। साथ ही मजबूत बेरीकेडिंग कराने के सख्त निर्देश दिए। थाना पुलिस को हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। कस्बा चौकी इंचार्ज विकास त्रिपाठी, नगर पंचायत लिपिक रिजवान सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।