{"_id":"5f15ea818ebc3e63d554cc51","slug":"action-auraiya-news-knp5723288116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय तो नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय तो नपेंगे अधिकारी
विज्ञापन
औरैया। कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सोमवार को जिले के राजकीय विभागों में अगले आदेश तक कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश मंजूर करने पर रोक लगा दी है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई होगी।
पिछले एक सप्ताह में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे प्रशासन सकते में आ गया है। इस महामारी से बचाने के लिए प्रशासन कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहा है। इसी के मद्दे नजर डीएम अभिषेक सिंह ने जिले के सभी राजकीय विभागों, संस्थानों, उपक्रमों, प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मियों के अवकाश स्वीकृति पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
उन्होंने बताया कि जिले का कोई भी राजकीय विभाग, संस्थानों में कार्यरत कार्मिक चाहे वह राजकीय कर्मचारी हो, संविदा कर्मचारी हो या आउटसोर्सिंग कर्मचारी, बिना उनकी लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। यदि कोई कर्मचारी इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।