{"_id":"5eff7cbe8ebc3e43246277d3","slug":"action-auraiya-news-knp569144521","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों में कमी देख बिफरे जिलाधिकारी, शीघ्र दूर कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों में कमी देख बिफरे जिलाधिकारी, शीघ्र दूर कराने के निर्देश
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को डीएम अभिषेक सिंह ने मिशन कायाकल्प के तहत विकास खंड ऐरवाकटरा और बिधूना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उदईपुर, प्राथमिक विद्यालय बीलपुर, प्राथमिक विद्यालय इमलिया, प्राथमिक विद्यालय नौंगवा, प्राथमिक विद्यालय असजना तथा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल पूर्वा रावत सहार में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने बीएसए को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में प्लास्टिक की टोंटी का इस्तेमाल किया गया है। उन्हें परिवर्तित कर स्टील की टोंटी लगाई जाए। साथ ही कुछ विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल और शौचालय निर्माण में कुछ कमी पाई गई।
इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही कमियों को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विद्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। सहार के प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण भी किया। इस दौरान बीएसए एसपी सिंह, राज पंचायत अधिकारी अष्ट प्रकाश त्रिपाठी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।