{"_id":"5ea86a478ebc3e90510714a2","slug":"action-auraiya-news-knp5575052110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंद रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने को कराएं बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने को कराएं बैरीकेडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज अमिताभ कुमार ने मंगलवार को फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लॉकडाउन अवधि में रेलवे स्टेशन के खुले परिसरों में बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देश दिए, ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर न आ सके। साथ ही सभी कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी।
डीआरएम अमिताभ कुमार ने सबसे पहले उपस्टेशन अधीक्षक कार्यालय में जाकर ट्रेनों के संचालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। कहा कि रेलकर्मी अत्यधिक जरूरत होने पर ही रेल परिसर से बाहर जाएं। आवासीय बैरकों में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करें। यदि बैरकों में कर्मियों की संख्या अधिक है तो खाली आवासों का प्रयोग करें। मास्क एवं सेनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल करते रहे।
निरीक्षण के दौरान फफूंद रेलवे स्टेशन से सटे दिबियापुर में कोरोना संक्रमित लोगों एवं हॉटस्पॉट क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। डीआरएम प्रयागराज के साथ आए डीआरएम कार्यालय की मेडिकल टीम ने स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह एवं अन्य कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की।