फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

ुली दुकानों को बंद कराने सीओ संग सड़क पर उतरे पुलिस कर्मी

Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
action
फोटो08एयूआरपी 07- सड़क पर पुलिस बल के साथ रुट मार्च करते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव - फोटो : AURAIYA
औरैया। लॉकडाउन के दौरान निर्धारित समय के बाद तक दुकानें खुलने और सोशल डिस्टेंस का पालन न होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को सुबह सात से दस बजे तक दी गई छूट के बाद भी बाजार में दुकानें खुलने और बिना वजह लोगों के सड़कों पर फर्राटा भरने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने फोर्स के साथ रूट मार्च कर दुकानें बंद कराई। वहीं, पुलिस कर्मियों ने बैंकों के बाहर लाइन लगाए लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाते हुए घरों में रहने की अपील की। उधर, एएसपी कमलेश दीक्षित, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने शहर में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे के बाद बाजार बंदी के लिए पुलिस का सायरन बजते ही ज्यादातर दुकानें बंद हो गई। लेकिन कुछ दुकानदार लॉकडाउन की अनदेखी कर दुकानें खोले रहे। इस दौरान खरीदारों की काफी भीड़ भी लगी रही। वहीं, तमाम लोग बिना वजह सड़कों पर घूमते देखे गए। जानकारी होते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने फोर्स के साथ शहर के प्रमुख बाजार समेत मुख्य मार्गों पर रूट मार्च किया। इस दौरान निर्धारित समय के बाद नियमों की अवहेलना कर दुकान खोले दुकानदारों को फटकार लगाते हुए उनकी दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर फर्राटा भर रहे दो पहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। रूट मार्च के दौरान सीओ सिटी व महिला थानाध्यक्ष ने कानपुर रोड पर संचालित बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोगों को सोशल डिस्टेंस अपनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed