{"_id":"5e8e02788ebc3e77442bd62b","slug":"action-auraiya-news-knp5543250124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुली दुकानों को बंद कराने सीओ संग सड़क पर उतरे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुली दुकानों को बंद कराने सीओ संग सड़क पर उतरे पुलिस कर्मी
विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 07- सड़क पर पुलिस बल के साथ रुट मार्च करते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव
- फोटो : AURAIYA
औरैया। लॉकडाउन के दौरान निर्धारित समय के बाद तक दुकानें खुलने और सोशल डिस्टेंस का पालन न होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को सुबह सात से दस बजे तक दी गई छूट के बाद भी बाजार में दुकानें खुलने और बिना वजह लोगों के सड़कों पर फर्राटा भरने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने फोर्स के साथ रूट मार्च कर दुकानें बंद कराई। वहीं, पुलिस कर्मियों ने बैंकों के बाहर लाइन लगाए लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाते हुए घरों में रहने की अपील की। उधर, एएसपी कमलेश दीक्षित, अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने शहर में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया।
बुधवार को सुबह दस बजे के बाद बाजार बंदी के लिए पुलिस का सायरन बजते ही ज्यादातर दुकानें बंद हो गई। लेकिन कुछ दुकानदार लॉकडाउन की अनदेखी कर दुकानें खोले रहे। इस दौरान खरीदारों की काफी भीड़ भी लगी रही। वहीं, तमाम लोग बिना वजह सड़कों पर घूमते देखे गए। जानकारी होते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने फोर्स के साथ शहर के प्रमुख बाजार समेत मुख्य मार्गों पर रूट मार्च किया। इस दौरान निर्धारित समय के बाद नियमों की अवहेलना कर दुकान खोले दुकानदारों को फटकार लगाते हुए उनकी दुकानें बंद कराईं।
इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर फर्राटा भर रहे दो पहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। रूट मार्च के दौरान सीओ सिटी व महिला थानाध्यक्ष ने कानपुर रोड पर संचालित बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोगों को सोशल डिस्टेंस अपनाने की नसीहत दी।