{"_id":"5e80d2b68ebc3e77385981fd","slug":"action-auraiya-news-knp552880551","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन से दी भूखे परिवार ने जिलाधिकारी को सूचना, घर पहुंचाया गया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन से दी भूखे परिवार ने जिलाधिकारी को सूचना, घर पहुंचाया गया भोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर में आंबेडकर रोड पर पानी का बताशा बेचकर गुजर बसर करने वाले राजकुमार पोरवाल परिवार को भूखा देखकर चबूतरे पर बैठकर रोने लगा। उधर से जा रही कोतवाली पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर पर डीएम को फोन कराया। डीएम के आदेश पर तत्काल भोजन की व्यवस्था कराई गई।
लॉकडाउन के चलते राजकुमार पोरवाल का काम ठप पड़ा है। पत्नी व तीन बच्चों के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई। परिवार को भूख से बिलबिलाता देख वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर रोने लगा। इसी बीच उधर से गुजर रही कोतवाली पुलिस ने रोने का कारण जानने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करा दी। राजकुमार ने हेल्पलाइन मोबाइल नंबर पर डीएम को सूचना दी।
इसके बाद उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर को उसके घर भोजन पहुंचाने का आदेश दिया। कुछ ही देर में उसके घर दो वक्त का भोजन पहुंच गया। उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही तहसील परिसर में बनाए जा रहे भोजन में से उसके परिवार के लिए दोनों वक्त का भोजन भेजा गया।