फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Achhalda-Veerpur-Pata road has not been repaired for 10 years

Auraiya News: 10 साल से नहीं हुई अछल्दा-वीरपुर-पाता मार्ग की मरम्मत

Thu, 14 Mar 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Achhalda-Veerpur-Pata road has not been repaired for 10 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अछल्दा। क्षेत्र के अछल्दा-पाता मार्ग से गांव वीरपुर होकर पाता को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। 10 सालों से मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। इससे 10 से 15 गांव की 15000 हजार से ज्यादा आबादी परेशान है।
सड़क की मरम्मत को लेकर ग्राम प्रधान शिवपाल भी लोक निर्माण विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जरा सी बारिश में सड़क पर जलभराव का संकट खड़ा हो जाता है जोकि ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाता है। ऊबड़ खाबड़ सड़क पर आवागमन जान जोखिम में डालने जैसा हो रहा है।
विज्ञापन

अछल्दा से गांव वीरपुर होकर गांव दशहरा के लिए डामर मार्ग तकरीबन 15 वर्ष पहले बना था। क्षेत्र के गांव बलदेव की माड़िया, धारा का पुरवा, वीरपुर, दशहरा समेत 10 से ज्यादा गांव की 15 हजार की आबादी के आवागमन के लिए यह मुख्य मार्ग है। अछल्दा बाजार व रेलवे स्टेशन तक ग्रामीणों के आने जाने के लिए यही एक मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे होने से जरा सी बारिश होते ही पानी भर जाता है। सड़क पर फिसलने से बाइक और साइकिल सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क को सही कराने के लिए ग्राम प्रधान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कोई कई बार शिकायती पत्र दिए, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।

सड़क पर गिट्टी डालकर सड़क को ओर मुसीबत भरा कर दिया गया। इससे आये दिन बाइक सवार और साइकिल सवार फैली गिट्टी की चपेट में आकर गिरते पड़ते है। गांव वीरपुर निवासी राहुल सिंह, धीर सिंह, पिंकू, रानू, अजब सिंह तोमर समेत ग्राम प्रधान शिवपाल ने क्षेत्रीय सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया से भी गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आवागमन काफी दुश्वारियों भरा है। 10 साल से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। जबकि 15 के करीब गांवों व मजरों के ग्रामीणों के लिए यह अहम मार्ग है।

-----------------



वर्जन

वीरपुर मार्ग के मरम्मतीकरण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। पास हो जाने के बाद डामरीकरण कराया जाएगा। फिलहाल गड्ढों में गिट्टी डलवाई गई है।
-अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed