फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Achhalda police station chief is careless in tightening the noose on illegal mining, present in line

Auraiya News: अवैध खनन पर शिकंजा कसने में लापरवाह अछल्दा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 29 Jun 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Achhalda police station chief is careless in tightening the noose on illegal mining, present in line
अछल्दा। थाना क्षेत्र के सेऊपुर मार्ग पर बझेरा के समीप शुक्रवार रात आदर्श इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। इसका ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन में लगे ट्रैक्टर व ट्राॅली मौके से निकल गए। सूत्रों की माने तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। पूरे घटनाक्रम में अछल्दा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में खनन का एक ऐसा ही मामला अछल्दा थाना क्षेत्र से सामने आया। इसमें कस्बा के सेऊपुर मार्ग पर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की जमीन पर मिट्टी खनन चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो खनन का विरोध किया गया। झड़प होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों की माने तो सूचना पर महज दो से तीन सिपाही ही पहुंचे, जिन्हें देख खनन कर रहे वाहन भागने लगे।
विज्ञापन

महज एक जेसीबी को ही पकड़ा जा सका। पांच से छह चालक ट्रैक्टरों को लेकर मौके से भाग गए। यह नजारा देख ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी पनप उठी। पुलिस से इसका विरोध जताया गया। सूत्रों की माने तो इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर सीओ अशोक कुमार से लेकर फफूंद थाना का फोर्स पहुंचा। अन्य थाना कोतवाली से भी फोर्स पहुंचा। सूचना पर खनन अधिकारी देशराज सिंह भी पहुंचे। इसके बाद जेसीबी को सीज किया गया। वहीं पूरे प्रकरण में थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय की लापरवाही को लेकर उन्हें एसपी चारू निगम ने लाइन हाजिर कर दिया।
मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा को सौंपी गई है। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में लापरवाही पाई गई है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। एएसपी को जांच सौंपी गई है। खनन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।चार नामजद समेत 10 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा




औरैया। पुलिस से लेकर राजस्व टीम व खनन अधिकारियों की ओर से जांच के बाद चार नामजद समेत 10 ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध मिट्टी खनन का मुकदमा दर्ज किया। मामले में बकौहा निवासी अंशुल यादव, नेविलगंज निवासी केपी शाक्य, महेबा रोड हरीगंज बाजार निवासी मोहित यादव, नेविलगंज निवासी विकास यादव के खिलाफ जांच शुरू की गई है। आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू की है। वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed