फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Acharya cheated by giving false information about his son being rescued from the police after committing a crime.

Auraiya News: बेटे के अपराध कर पुलिस से छुड़ाए जाने की झूठी सूचना दे आचार्य को ठगा

Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Acharya cheated by giving false information about his son being rescued from the police after committing a crime.
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आचार्य को एक ठग ने अपना शिकार बनाते हुए 50 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये पहुंचने के बाद ठग ने मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर आचार्य ने पुलिस को सूचना दी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चैन सुख निवासी आचार्य राघवेंद्र शुक्ल इटावा में अनुष्ठान कराने गए हुए थे। मामले को लेकर इटावा पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आचार्य ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉलर ने कॉल की। जिसने बताया कि आपके बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। एक लड़की का दुष्कर्म करने के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। गिरफ्तार चार लड़कों में आपका बेटा भी शामिल है। इसी बीच बेटे के रोने की आवाज सुना कॉलर ने डेढ़ लाख रुपये की मांग रख दी। वहीं 50 हजार रुपये में ही बेटे को छुड़वा देने की बात कहते हुए झांसे में लिया। बातों में आकर पीड़ित ने कॉलर के बताए गए बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद फोन लगाने पर मोबाइल बंद आया। घर पर बात करने पर ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद आचार्य ने इटावा पुलिस को तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed