फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of threatening and threatening to kill by showing a weapon in school

Auraiya News: स्कूल में असलहा दिखाकर धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening and threatening to kill by showing a weapon in school
बिधूना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूखाताल के प्रधानाध्यापक ने बुधवार को बिधूना कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई। कहा कि स्कूल की महिला स्टाफ के पति ने स्कूल में असलहा दिखाते हुए उसे धमकाया। जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूखाताल स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने शिक्षक संघ बिधूना के ब्लाक अध्यक्ष अनुरुद्ध यादव व अन्य शिक्षकों के साथ कोतवाली में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। बताया कि सूखाताल स्कूल में महिला स्टाफ के पति एक सप्ताह से बराबर धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षक ने बताया बुधवार को तकरीबन तीन बजे महिला स्टाफ के पति असलहा के साथ स्कूल पहुंच गया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि स्कूल में न होने के कारण वह अनहोनी से बच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि शिक्षकों से वार्तालाप करते हुए मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed