फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of snatching cash, mobile and bike after assault

Auraiya News: मारपीट कर नकदी, मोबाइल एवं बाइक छीनने का आरोप

Tue, 16 May 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching cash, mobile and bike after assault
दिबियापुर। बंबा किनारे स्थित पालीटेक्निक रोड पर कंचौसी से आ रहे बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर कुछ युवकों ने बाइक, नकदी एवं मोबाइल छीन लिया। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें मौके पर खड़े बाइक सवार पीआरवी जवानों ने पीड़ित की कोई मदद नहीं की। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत थाने में की है। पुलिस ने दो टीमें गठित कर खुलासा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कंचौसी निवासी रानू चौबे पुत्र मनोज चौबे ने तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने साथी कंचौसी निवासी विशाल सविता के साथ गेल कंप्रेसर में ड्यूटी के लिए आ रहा था। वह यहां प्राइवेट जॉब करता है। गांव पीतांबरपुर के सामने दिबियापुर के कांशीराम कालोनी निवासी कुछ युवकों ने रास्ते में बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित की बाइक, गले में पड़ी सोने की चेन एवं रुपयों से भरा पर्स, विशाल सविता का मोबाइल एवं रुपए छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पास में खड़ी यूपी 112 की पीआरवी बाइक पर दो पुलिस जवान भी खड़े रहे, लेकिन कोई विरोध तक नहीं किया। पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी है। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद के बाद मारपीट का सामने आया है। फिर भी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पीआरवी के जवानों के मौके पर खड़े रहने की भी जानकारी मिली है, लेकिन पीआरवी के जवान दूसरे इवेंट पर जा रहे थे। निर्धारित समय में घटनास्थल पर पहुंचना होता है, इसलिए पुलिस कर्मी रुके नहीं। दोनों पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है कि आगे से ऐसी कोई घटना होती है तो इवेंट पर जाने से पहले थाना पुलिस को घटना के बारे में अवश्य सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed