फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of mobile robbery caught, sent to juvenile home

Auraiya News: मोबाइल लूट के आरोपियों को पकड़ा, बाल सुधार गृह भेजा

Mon, 01 Apr 2024 04:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of mobile robbery caught, sent to juvenile home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। लगभग छह माह पूर्व नकेड़ी पुलिया पर बाराबंकी निवासी एक युवक के साथ मोबाइल लूट हुई थी। घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को पुलिस ने रविवार बिधूना किशनी मार्ग पर सहासपुर मोड़ पर गश्त के दौरान पकड़ लिया।
बाराबंकी के अढेड़ा जगीरबाद निवासी अरविंद्र कुमार के साथ बिधूना किशनी मार्ग पर एक अक्तूबर 2023 को बाइक सवार दो लोगों ने मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। घटना के लगभग छह माह बाद रविवार को बिधूना-किशनी मार्ग पर सहासपुर मोड़ के समीप घेरेबंदी की।
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाल अपचारियों को मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों बाल अपचारियों को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेज दिया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि लूटे हुए मोबाइल के मामले में सर्विलांस टीम की लोकेशन के तहत बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed