{"_id":"678e976e31cb8d433e02c1ac","slug":"accused-of-beating-a-teenager-playing-volleyball-and-demanding-rs-20-lakh-auraiya-news-c-211-1-knj1003-121433-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वॉलीबॉल खेल रहे किशोर को पीटकर 20 लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वॉलीबॉल खेल रहे किशोर को पीटकर 20 लाख मांगने का आरोप
Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। एक शिक्षक के नाबालिग पुत्र को कमरे में बंद कर मारपीट करने और 20 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। रकम न देने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप है।
शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने पांच नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिधूना कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक शिवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया।
शिक्षक के मुताबिक उनका नाबालिग पुत्र सोमवार की सुबह करीब 11 बजे घर के पास ही 500 मीटर की दूरी पर अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहा था। आरोप है कि कुरपुरा गांव के कुछ किशोर वहां पहुंचे और उनके पुत्र को पकड़ लिया। मारपीट कर उसे एक मकान के अंदर ले गए।
विज्ञापन
यह देख उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। वह पड़ोसियों के साथ मौके पहुंचे तो बेटे की रोने आवाज सुनाई दी। दरवाजा खुलवाकर उन्होंने बेटे को बचाया। आरोप लगाया कि बच्चे की जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया गया।
उसे फोन करके 20 लाख मंगाने का दबाव बनाया। शिक्षक ने आरोप लगाया कि पुत्र को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर पांच नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस मान रही मारपीट का मामला
कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का पाया गया है। फिर भी लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।