फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accused in murder case arrested

हत्या में फरार चल रहा इनामी गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
accused in murder case arrested
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतौल में करीब डेढ़ माह पूर्व दोस्त के साथ मिलकर उसकी प्रेमिका के पति की हत्या करने के मामले में फरार इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

14 जून की सुबह अंतौल निवासी सुखलाल का हाईवे किनारे रक्तरंजित शव मिला था। पुलिस ने अवैध संबंधों में हत्या का शक जता जांच शुरू की थी। परिजनों से पूछताछ में पत्नी संतोषी पर शक गहराया। पत्नी से पूछताछ में उसने प्रेमी रवि और उसके दोस्त नितिन भाटी निवासी आजमपुर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में रवि और संतोषी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार नितिन पर एसपी अपर्णा गौतम ने 15 हजार रुपये का इनाम रखा था। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को मुरादगंज पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed