फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused arrested for raping a teenager

Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 26 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a teenager
अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोसी के रिश्तेदार ने अगवा कर दुष्कर्म किया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को मानपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 23 जून की रात उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के सामने खाली जगह में चारपाई पर सो रही थी। जबकि वह अन्य परिजनों के साथ बरामदे में सो रहा था। रात 11 बजे के करीब पड़ोसी का मूढ़ादेव सिकंदरा कानपुर देहात निवासी साला अनिल बेटी को बहलाकर गांव के बाहर ले गया।
विज्ञापन

वहां आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। इसके बाद आरोपी बेटी को मूढ़ादेव सिकंदरा ले गया। वहां आरोपी ने अपने मकान का ताला तोड़ा और बेटी से दोबारा दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर आरोपी की बहन व एक रिश्तेदार बेटी को वहां से गांव लाए और परिजन को जानकारी दी। घर आने पर बेटी ने अपनी आपबीती परिजन को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 9:30 बजे अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने टीम के साथ मानपुर मोड के पास घेराबंदी कर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना के मूढ़ादेव निवासी अनिल पाल को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed