फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accusations of money raised at the residence when the head

प्रधान पर आवास दिलाने पर धन उगाही का आरोप

Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accusations of money raised at the residence when the head
ककोर (औरैया)। अछल्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीसपुरमऊ के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में ग्राम प्रधान पर धांधली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम बीसपुरमऊ निवासी अशोक कुमार, प्रेमदास, भुवनेश कुमार, जय नारायन, आनंद कुमार, मान सिंह, अवधेश कुमार, रजनीश आदि ने सोमवार को डीएम अभिषेक सिंह को कलक्ट्रेट कार्यालय पर दिए शिकायती पत्र में कहा कि वे फूस की झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करने को विवश हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। मकान कच्चा होने के कारण सर्दी, गर्मी, बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार प्रधान से एक अदद प्रधानमंत्री आवास दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रधान उन्हें टरका रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर बड़े पैमाने पर धन उगाही की जा रही है और अपात्रों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इससे पात्र लोग आवास से वंचित हैं। उन्होंने डीएम से प्रकरण की जांच कराकर एक अदद आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है। डीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed