{"_id":"6a9c61472df4cc87220b68c5","slug":"accusation-of-holding-a-young-man-hostage-in-a-vehicle-and-threatening-him-with-a-knife-and-pistol-the-other-person-denied-the-allegation-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151047-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक को गाड़ी में बंधक बनाकर चाकू-पिस्तौल तानने का आरोप, दूसरे ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक को गाड़ी में बंधक बनाकर चाकू-पिस्तौल तानने का आरोप, दूसरे ने नकारा
Sun, 06 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ठठराई मोहल्ला निवासी रज्जन तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में पीड़ित ने सदर विधायक का रिश्तेदार और जिलाध्यक्ष का करीबी बताने वाले एक युवक पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि दबंग युवक ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया, गर्दन पर चाकू रखा और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री और जिले के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं दूसरी ओर आरोपों के घेरे में आए बनारसीदास मोहल्ला निवासी रंजीत कठेरिया ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सफाई दी है। रंजीत का कहना है कि उसका रज्जन तिवारी से कोई लेना-देना नहीं है और लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उसने दावा किया कि जिस होटल का जिक्र वीडियो में किया जा रहा है उसके सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाए। वह पिछले एक महीने से उस होटल में गया ही नहीं है।
रंजीत ने कहा कि सदर विधायक और जिलाध्यक्ष के नाम का सहारा लेकर जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। हालांकि वायरल हो रहे दोनों वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी।