फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accident on illegal cut made by breaking divider, death of bike rider

डिवाइडर तोड़कर बनाए गए अवैध कट पर हादसा , बाइक सवार की मौत

Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accident on illegal cut made by breaking divider, death of bike rider
अरविंद कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन ऑयल चौकी के पास हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए अवैध कट को पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी अरविंद कुमार (40) पुत्र स्व.रामचंद्र शाक्य बिजली मिस्त्री था। गुरुवार देर रात एक जरूरी काम होने पर बाइक से इंडियन ऑयल चौकी के पास हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए अवैध कट को पार कर रहा था। इसी बीच इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर हालत में सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे वाहन सवारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अरविंद को गंभीर हालत में 50 शैया युक्त जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

युवक की मौत पर रोती-बिलखती पत्नी लक्ष्मी व अन्य परिजन। संवाद

युवक की मौत पर रोती-बिलखती पत्नी लक्ष्मी व अन्य परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed