{"_id":"60b4718f8ebc3e00d0682cfd","slug":"accident-in-auraiya-sub-inspector-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत
Mon, 31 May 2021 10:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 May 2021 10:49 AM IST
सार
औरैया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। दरोगा पवन सिंह की कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दरोगा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया-दिबियापुर मार्ग पर गांव हर्राजपुर के सामने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा झांसी निवासी पवन कुमार यादव की मौत हो गई। वह विभागीय कार्य से ककोर मुख्यालय जा रहे थे।
हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव हर्राजपुर के पास हुआ। कार पलटते ही तेज धमाका सुनकर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन क्रेन की मदद से कार को सीधा कर घायल को कार से बाहर निकाला। चेहरा बुरी तरह जख्मी होने से पहचान मुश्किल हो रही थी।

बाद में पुलिस ने घायल की पहचान दिबियापुर थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार यादव (38) पुत्र आजाद सिंह निवासी रजवाड़ा कोड़ी झांसी के रूप में की। आनन फानन पवन को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन दिबियापुर स्थित विकास कुंज कालोनी में किराये के मकान में पत्नी रमा यादव व बेटी अपर्णा यादव के साथ रहते थे।
घटना की जानकारी होने पर एसपी अपर्णा गौतम, एएसपी शिष्यपाल, सीओ बिधूना, दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल समेत कई थानों के दरोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। झांसी निवासी परिजन चिचौली अस्पताल पहुंच गए हैं।
सेफ्टी उपकरण भी नहीं बचा सके जान
दुर्घटना के दौरान कार में लगे एअर बैग भी खुल गए। लेकिन पवन की जान नहीं बचा सके। चिकित्सक व पुलिस कर्मी इसका कारण सिर में गंभीर चोट लगना बता रहे हैं।