फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident,death,road,block

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत 12 घंटे नहीं उठने दिया शव

Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
accident,death,road,block
अछल्दा(औरैया)। शादी मेें जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को सुभानपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने 12 घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इधर पुलिस के रवैये के विरोध में लोग घटना स्थल पर ही धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सुबह काफी समझाने के बाद लोग माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

बुधवार देर रात इटावा के भरथना निवासी गौरव उर्फ छुन्ना पुत्र किशन सिंह बाथम दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से औरैया के फफूंद क्षेत्र के गांव कुठर्रा बरात में शामिल होने आ रहे थे। ये लोग सुभानपुर गांव पहुंचे, इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गौरव उर्फ छुन्ना(32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार अंशुल उर्फ हुकुम सिंह, लखन निवासी कटारा बहारपुर भरथना गंभीर रूप से घायल हो गए। सूनसान स्थान होने से घायलों को लोगों की मदद भी नहीं मिली। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं परिजन मौके पर जा पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई करने में देरी का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने रात में ही सड़क जाम कर दी। वहीं पुलिस ने घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण व परिजन नहीं माने और रात भर अछल्दा-फफूंद मार्ग जाम रखा। सुबह सात बजे पुलिस के काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठने दिया। थाना के दरोगा भागीरथ ने बताया कि मृतक के भाई जयराम ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed