{"_id":"61a3d0594507b75d813ed5e3","slug":"accident-dead-auraiya-auraiya-news-knp6666182156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ते समय महिला गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चढ़ते समय महिला गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। पाता रेलवे स्टेशन से इटावा जाने के लिए कानपुर-टूंडला पैसेंजर में चढ़ रही महिला प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अछल्दा सीएचसी से सैफई रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
फफूंद थानाक्षेत्र के पाता निवासी मुन्नी देवी (55) पत्नी चंद्रपाल शनिवार शाम अपने भांजे की शादी में शामिल होने इटावा जाने के लिए पाता रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां कानपुर-टूंडला पैसेंजर में चढ़ने लगीं। तभी उनकी साड़ी ट्रेन की बोगी से फंस गई। इस बीच साड़ी निकालने के चक्कर में प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को रेलवे कर्मियों ने अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इधर सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताकर सैफई रेफर किया। परिजन घायल को इलाज के लिए सैफई लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।