फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident

ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक, बच्ची की मौत

Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर के सामने मंगलवार सुबह बाइक सवार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में अनियंत्रित होकर जा घुसा। हादसे में बाइक में आगे बैठी भांजी की मौत हो गई। जबकि बहन, भांजे समेत बाइक सवार घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। साथ ही मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी रामकुमार (27) पुत्र मुकेश राजपूत कानपुर देहात के गांव बलविंदरपुर निवासी अपनी बहन रागिनी (25), भांजी जानह्वी (6), भांजे हिमांशु (4) को लेकर बहन की ससुराल जा रहा था। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे वह कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर के सामने हाईवे पर पहुंचा। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी। हादसे में बाइक में आगे बैठी भांजी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक चालक हेलमेट लगाए होने के कारण मामूली रूप से चुटहिल हुआ। जबकि पीछे बैठी बहन व भांजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज कालीचरन ने सभी घायलों को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने सभी घायलों को 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। उधर इंडियन ऑयल चौकी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed