फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident

ट्रक से भिड़ी पुलिस जीप, दो सिपाही घायल

Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
बेला (औरैया)। गलत साइड में चल रही पुलिस जीप में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो सिपाही घायल हो गए। जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक के चालक और परिचालक भाग गए। घटना की तहरीर कन्नौज के इंदरगढ़ थाने में दी गई है।
विज्ञापन

कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेला-कन्नौज मार्ग पर उमर्दा के पास स्थित फौजी ढाबा से गुरुवार की देर रात सिपाही खाना खा कर पुलिस जीप से बेला थाने लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिस की जीप पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जीप से बाहर निकाला व घटना की जानकारी थाने में दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही सत्यवीर व चालक सनोज को बिधूना अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त जीप व ट्रक को वहां से हटवाकर कब्जे में लिया है। सत्यवीर की हालत देख डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, बेला थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक अंकित शर्मा ने इंदरगढ़ थाने में तहरीर दी है। घटना कन्नौज जिले की सीमा की है। इंदरगढ़ थाने री पुलिस द्वारा विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed