{"_id":"5ea71e5f8ebc3e907149b207","slug":"accident-auraiya-news-knp557352532","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चला रहे बच्चो को बचाने में घुसी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चला रहे बच्चो को बचाने में घुसी बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर-अटसू मार्ग पर बकरा मंडी के पास साइकिल चला रहे बच्चों को बचाने में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। बाइक सवार पिता-पुत्र सहित साइकिल चला रहे बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बाइक सवार के पिता को मृत घोषित कर दिया।
इटावा जनपद के भरेह थाना क्षेत्र के गांव हरौली निवासी संजीव तिवारी उर्फ राजू (46) बाबरपुर कस्बे में भटा रोड विद्यानगर में रहते हैं। सोमवार को वह अपने पुत्र अभिषेक तिवारी (17) को लेकर बाइक से भूसा लेने दरबटपुर जा रहे थे।
बकरा मंडी के पास पहुंचते ही सड़क पर साइकिल चला रहे बेटू (6) व काजल (11) पुत्री जितेंद्र निवासी शास्त्रीनगर अचानक बाइक के सामने आ गए, जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक बच्चों को चपेट में लेते हुए खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज किया।