{"_id":"5e7e23ca8ebc3e75e00970b9","slug":"accident-auraiya-news-knp5526077180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दरोगा को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दरोगा को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नुनारी गांव के पास गुरुवार की रात किसी बेकाबू वाहन ने बेला थाना क्षेत्र के सुजानपुर चौकी इंचार्ज एसआई अशोक पटेल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गए। हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही दरोगा के परिजनों को सूचना भेजी गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस लाइन में अंतिम सलामी देने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव को उनके पैतृक घर बांदा के बिसंडा क्षेत्र के पल्हरी गांव लेकर गए।
दरोगा अशोक पटेल का परिवार झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमगंज में रहता है। गुरुवार की रात वह बेला थाना स्थित मेेस से टिफिन में खाना लेकर बाइक से चौकी वापस जा रहे थे। रात 12:40 बजे नुनारी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक हवा में उछल गई। अशोक पटेल सिर के बल गिरकर लहूलुहान हो गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बड़े अधिकारियों को जानकारी दी। देर रात ही एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, बेला थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव, बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सूचने के साथ ही उन्हें लाने के लिए गाड़ी झांसी भेजी गई।
विज्ञापन
परिजनों के आने पर सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन लाया गया। वहां मृत दरोगा को अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद शव को परिजनों के साथ बांदा स्थित उनके मूल निवास भेजा गया। उधर, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।