{"_id":"6081bd828ebc3e5910086783","slug":"accidant-death-police-auraiya-young-man-auraiya-news-knp6248901181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
फोटो22एयूआरपी 33- घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस कर्मचारी
- फोटो : AURAIYA
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर उसराहा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासपुर निवासी सीपू पाल (20) गुरुवार को बाइक से बेला बाजार से अपने घर जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे इटावा-कन्नौज मार्ग पर उसराहा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सीपू का हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक थोड़ी दूर ट्रक ले जाने के बाद खड़ा कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण घायल को अस्पताल भिजवा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। इस मार्ग पर तेज रफ्तार में ट्रक चलने का आरोप लगाकर लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह, एसआई संजीव यादव, नीरज त्रिपाठी व पुलिस कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले बैग में मोबाइल की एसेसिरीज मिली है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।