{"_id":"62055f7703ee7f5b00171f81","slug":"accidant-auraiya-news-knp6799547194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से भिड़ी तिलक चढ़ा कर लौट रहे लोगों की कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से भिड़ी तिलक चढ़ा कर लौट रहे लोगों की कार, दो घायल
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-21 डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। लड़की का तिलक चढ़ाकर लौट रहे परिजनों की कार गुरुवार तड़के एक डंपर से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। लड़की के भाई समेत दो लोग घायल हो गए। हालांकि कार के एयर बैग खुल जाने से कार पर सवार सभी लोगों की जान बच गई।
दिबियापुर में रेलवे क्रासिंग के पास परशुराम चक्की वाली गली निवासी पवन कैथवार बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए हरदोई गए थे। बुधवार को तिलक चढ़ाकर परिवार के लोग देर रात घर के लिए वापस लौट रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे उनकी कार दिबियापुर में बेला रोड पर सेंट्रल बैंक नौगंवा शाखा के सामने एक तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर आ गए। उन लोगों कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान कार के अंदर लगे एअर बैग खुलने से कार सवार सभी सुरक्षित बच गए।
हादसे में मामूली रूप से घायल लड़की के भाई आलोक समेत दो लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। तब तक चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग चुका था। पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में लेने के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया है। आलोक की बहन की शादी 11 फरवरी को होनी है। कोतवाली प्रभारी विकास राय ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।