फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

सड़क हादसे में सेना के मेजर समेत पांच घायल

Fri, 19 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव के पास लद्दाख से इलाहाबाद जा रहे सैनिक के काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर मेजर की गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में मेजर समेत पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और घायलों को सैनिक अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद आर्मी फोर्थ डिवीजन का काफिला शुक्रवार की दोपहर लद्दाख से कानपुर की ओर जा रहा था। भीखेपुर गांव के पास पहुंचते ही काफिले के बीच में चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रही मेजर की जिप्सी से टकरा गई। इस हादसे में जिप्सी पर सवार मेजर निखिल शर्मा, जिप्सी चालक हवलदार रामू कुशवाह, हवलदार विजय कुमार, जवान सुगेश व बीकांत रेड्डी घायल हो गए।
विज्ञापन

इस बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सेना के जवानों को घायल देख अपनी कार से तत्काल सीएचसी अजीतमल व 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। डॉक्टरों ने सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी ने बताया कि घटना के दौरान एक ट्रक जिप्सी से टकराया है, जिसमें सेना के पांच जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed