फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

मायके आई महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 22 Aug 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
accidant
फोटो22एयूआरपी 10- पुत्री की मौत से जिला अस्पताल में रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोग - फोटो : AURAIYA
औरैया। रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पाल की मडै़या जालौन निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री योगिता (27) पत्नी ब्रजेश सिंह की ससुराल घाटमपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के गांव आडनपुर चरपघटा में है। शनिवार को उसकी पुत्री बच्चों के साथ मायके आई थी।
दोपहर लगभग एक बजे उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गए। वह उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। उसे आराम मिल गया लेकिन कुछ देर बाद बताया कि सांस लेने में परेशानी हो रही है। वह उसे पुराना नुमाइश मैदान औरैया स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर पुत्री को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने पुत्री की ससुराल सूचना दी तो ससुराली सात घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनोें ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed