{"_id":"610832158ebc3e8460303776","slug":"accidant-auraiya-news-knp6439474155","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में तिरपाल बांध रहे व्यापारी की करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में तिरपाल बांध रहे व्यापारी की करंट की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। चौहान मार्केट में सोमवार को बारिश से बचने के लिए बिजली के खंभे में तिरपाल बांध रहे किराना व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मौत की खबर मिलते ही व्यापारियों ने शोक में दुकानें बंद कर दीं।
नहर बाजार निवासी हरि गोविंद गुप्ता (55) की किराना की दुकान है। सोमवार की सुबह वह दुकान खोलने के बाद चौहान मार्केट में स्थित अपनी दूसरी थोक की दुकान पर चले गए। वहां वह बारिश से बचने के लिए तिरपाल लगाने के लिए दुकान के पास लगे बिजली के खंभे से रस्सी बांध रहे थे, तभी खंभे में करंट आने से उसकी चपेट में आ गए।
आसपास मौजूद लोगों ने बिजली घर फोन करके आपूर्ति बंद कराई। करंट लगने से झुलसे व्यापारी को सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।