{"_id":"5fce6cf98ebc3ecfe0570ae0","slug":"accidant-auraiya-news-knp598602019","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराईं तीन कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराईं तीन कारें
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। प्रेम नगर के पास फ्लाईओवर के नीचे रविवार की देर रात तीन कारें डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। सभी शादी समारोह से लौट रहे थे और नशे में धुत्त थे।
रविवार रात एक कार डिवाइडर से टकराई। इसके बाद पीछे से आ रही दो अन्य कारों ने भी टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुलने से कार में सवार युवक बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोगों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकाला। तीनों कार के युवक शराब के नशे में धुत थे। ये तीनों गाड़ियों में सवार लोग औरैया से शादी समारोह से लौट रहे थे। थानाध्यक्ष तारिक खान मौके पर पहुंचे। इसके पहले ही चालक कार को लेकर चले गए।