{"_id":"5fcd23db8ebc3ecfa810bcf3","slug":"accidant-auraiya-news-knp598424862","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कर घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कर घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अयाना थाने से ड्यूटी कर घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव मौजमपुर बिरूहुनी निवासी रामवीर सिंह (28) पुत्र जयशीराम उत्तर प्रदेश प्रांतीय रक्षक दल के अंतर्गत पीआरडी पद पर थाना अयाना में तैनात था। रविवार को ड्यूटी करने के बाद वह घर लौट रहा था। अटसू कस्बे तक वह किसी वाहन से आया और उसके बाद वह अपने घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मृतक के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी उमा, मां उर्मिला, बेटियां कीर्ति, माला, राधा और बेटा शिवा है।